Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित होगी व्यापारी सेहत सुरक्षा योजना: राजेश भाटिया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad New, 6 मई: शहर के व्यापारियों और उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर व्यापार मंडल फरीदाबाद और बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जल्द ही व्यापारी सेहत सुरक्षा योजना की शुरूआत करेगा।

इस संदर्भ में व्यापार मंडल के प्रधान डॉ० राजेश भाटिया तथा बत्रा हॉस्पिटल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ० एम.के. कुलश्रेष्ठ व मार्केटिंग के जनरल मैनेजर अश्वनी बवेजा के साथ एक बैठक की और इस योजना को लेकर रूपरेखा तैयार की।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ० राजेश भाटिया ने कहा कि अक्सर देखने में आया है कि व्यापारी भाई अपने धंधों को लेकर इतने व्यस्त रहते है कि सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों व प्रतिष्ठानों पर बैठे रहते है और इस कारण उन्हें कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती है। लेकिन समय की कमी के चलते वह अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं देते। इस योजना से उनका और उनके परिवार को लाभ मिलेगा।

बत्रा हॉस्पिटल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ० एम.के. कुलश्रेष्ठ ने बताया कि व्यापारी सेहत सुरक्षा योजना के तहत व्याारियों और उनके परिवारों को नर्सिंग केयर, एल्डर केयर फिजियोथेरेपी, घर पर फ्री दवाईयां पहुंचाने, घर बैठे ही ब्लड सैंपल टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। साथ ही साथ जरूरत पडऩे पर रियायती दरों पर एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना की शुरूआत मार्किट नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच, सराय, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, ओल्ड प्रेस कॉलोनी, जनता कॉलोनी के व्यापारियों व उनके परिजनों के लिए की जाएगी। उनका प्रयास रहेगा कि अस्पताल द्वारा उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।

इस मौके पर संस्था के महासचिव बंसीलाल कुकरेजा, कोषाध्यक्ष गगन अरोड़ा, सचिन भाटिया, अमित नरूला, सी पी कॉलरा, वेद कुकरेजा, हरीश भाटिया, हरीश कुमार सेठी, विमल खंडेलवाल, आशीष अरोड़ा, चुन्नीलाल खत्री व संस्था के अन्य कार्यकारिणी सदस्य व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related posts

उद्योगपति वी.एस.चौधरी इंजीनियरिंग अवार्ड से सम्मानित

Metro Plus

आशा ज्योति में नन्हें सितारों ने लिया कृत्रिम वर्षा का आनन्द

Metro Plus

महारानी वैष्णोदेवी मंदिर से भगवान गणपति को दी गई भावभीनी विदाई

Metro Plus