Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती स्कूल में मदर्स डे बहुत धूमधाम से मनाया गया!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

तिगांव, 10 मई: सरस्वती शिशु सदन तिगांव में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करके की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कैबिनेट मंत्री राजेश नागर की धर्मपत्नी मंजू नागर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रही।

इस अवसर पर नन्हे बच्चों द्वारा रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कुछ माताओं ने खेल प्रतियोगिताओ में भाग लिया पुरस्कार प्राप्त किए। अंत में प्रधानाचार्या सुषमा सैनी ने सभी माताओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर संचालिका कमलेश महेश्वरी व सरस्वती ग्लोबल स्कूल की संचालिका मंजुल माहेश्वरी भी उपस्थित रही।

इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर वाई.के. महेश्वरी ने कहा कि यह खास दिन विश्वभर की माताओं के प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मानित करने के लिए विशेष तौर पर समर्पित दिन है। यह दिन अपनी मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बन गया है। यह बताने की जरूरत तो नहीं है कि मां ही वो अनमोल रत्न है, जो जीवन को प्रेम और सुरक्षा से भर देती है। तो मदर्स डे के इस खास मौके पर लोग अपनी मां को उपहार, फूल और कार्ड देकर प्यार जताते हैं। कई जगह मां के लिए विशेष भोजन, केक काटने और पारिवारिक समारोह आयोजित भी किए जाते हैं।

Related posts

कृष्णपाल गुर्जर ने किया पृथला में गऊशाला का उद्घाटन: क्रेन बनाने वाली एसीई कंपनी ने किया ट्रेक्टर भेंट

Metro Plus

सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर अब नहीं होगी गिरफ्तारी, कोर्ट ने की धारा 66ए रद्द

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन में धूम-धाम से मनाया गया दिवाली उत्सव

Metro Plus