Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नाबालिक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 7 जून: फरीदाबाद पुलिस द्वारा महिला अपराधों के संबंध में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी सैक्टर-19 की टीम ने नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब रहे कि थाना ओल्ड़ फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन घरों में झाडू पोंछा का काम करती है। जिसको सोनू ने अपना फोन नंबर दिया और बातचीत करने लगा। इसके बाद आरोपी सोनू ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये। जिस शिकायत पर पुलिस थाना ओल्ड में पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सैक्टर-19 की टीम ने मामले में कार्यवाही करते हुए सोनू उर्फ शरीफ वासी आदर्श कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी छप्ज्.4 में एक कंपनी में काम करता है। उसने नाबालिक लड़की को कई बार वहां से आते जाते देखा था। उसने लड़की को बातों में फंसाया और उसको अपना फोन नंबर भी दिया तथा बाद में शादी का झांसा देकर सैक्टर-19 क्षेत्र स्थित ओयो होटल में ले जाकर पीडि़ता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

लौह पुरूष वल्लभभाई पटेल हमारी राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे: मेनका गांधी

Metro Plus

कुख्यात गैंगस्टर कौशल गैंग का अगला शिकार कौन? जानिए!

Metro Plus

विकास चौधरी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के फार्म भरवाकर की जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत

Metro Plus