Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

समग्र विकास कार्यों के लिए पहचानी जाती हैं भाजपा सरकार: विपुल गोयल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 9 जून: पृथला विधानसभा क्षेत्र के चंदावली, नवादा सहित पांच गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 6.86 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं राज्य मंत्री राजेश नागर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी सरकार कर रही है। वैसे भी भाजपा की सरकार समग्र विकास कराने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से हम क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। इसी प्रकार समस्त हरियाणा का समग्र विकास किया जा रहा है। सरकार की विकास योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं यही कारण है कि राज्य और केंद्र में तीसरी बार आप लोगों ने भाजपा की सरकारें बनाई हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपका सहयोग इसी प्रकार आगे भी मिलता रहेगा।

इस मौके पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार जोरदार विकास करवा रही है। आज जनता की तकलीफों को दूर करने के लिए हम जनता के दरवाजे भी जा रहे हैं और खुले दरबारों का भी आयोजन कर रहे हैं। इसके साथ-साथ समस्त विकास कार्यों में प्रशासनिक सहयोग से पूरी नजर रखी जा रही है जिससे कि लोगों को समय पर विकास का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी, वार्ड-44 के पार्षद प्रदीप टोंगर सहित पांचों गांव के सरपंच एवं सरदारी प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

Related posts

FIMTIA ने प्लांटर भेंट कर किया नवनियुक्त DLC डूडी का स्वागत

Metro Plus

लॉकडाउन में नौकरी जाने पर अवैध शराब की सप्लाई करने वाले से क्राईम ब्रांच NIT ने अवैध शराब की भारी खेप पकड़ी।

Metro Plus

ब्रांडेड प्राइवेट स्कूलों के गड़बड़झाले सामने आये, जानिए कैसे करते है करोड़ों की रकम इधर-उधर!

Metro Plus