Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

फरीदाबाद के लोगों को सड़कों पर गोवंश की वजह से आने वाली परेशानी से मिलेगा छुटकारा।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 24 जून: फरीदाबाद में सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को अब भूपानी गौशाला के अलावा बल्लभगढ़ की ऊंचा गांव स्थित गोपाल गौशाला में भी सड़कों से पकड़कर शिफ्ट किया जाएगा। बल्लभगढ़ की ऊंचा गांव गौशाला में भी अब गोवंश को रखने के लिए पर्याप्त स्थान की व्यवस्था की गई है। ऊंचा गांव गौशाला बल्लभगढ़ से 300 गोवंश को संघेल गौशाला नूंह में शिफ्ट किया गया है, जिसके चलते अब सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को ऊंचा गांव गौशाला में भी ले जाया जाएगा। जिससे सड़कों पर गोवंश की वजह से आने वाली परेशानी से लोगों को छुटकारा मिलेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देश अनुसार और शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल के आदेश पर एवं व्यक्तिगत सहयोग से 300 गोवंश को नूंह गौशाला में भेजा गया है।

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० नीतीश परवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा के निर्देश अनुसार सरकार के आदेशों पर अमल करते हुए पुलिस सुरक्षा और पशु चिकित्सकों की देख-रेख में करीब 300 गाय गौशाला भेजी गई है। उन्होंने बताया कि शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल द्वारा गायों को भेजने के लिए यातायात सुविधा भी व्यक्तिगत सहायता से उपलब्ध करवाई गई है।

गौशाला ऊंचा गांव बल्लभगढ़ में गायों की संख्या लगभग 420 थी जिसकी वजह से गौशाला में मृत्यु दर बढ़ रही थी उसी को देखते हुए गोवंश को संघेल गौशाला नूंह भेजा गया है। यह कार्य 5 जून को आरंभ हुआ और 24 जून को पूर्ण किया गया।

इस कार्य में पशु पालन विभाग की डॉ० तरूना खेमानी ने बतौर नोडल अधिकारी विशेष भूमिका निभाई और उनके टेक्निकल सुपरविजन में ये कार्य किया गया।

Related posts

VSS द्वारा नरेन्द्र गुप्ता के अभिनंदन समारोह में कैबिनेट मंत्री बने मूलचंद शर्मा का अभिनंदन ना करना भारी पड़ सकता है JP Gupta को!

Metro Plus

अग्रवाल समिति के कवि सम्मेलन में कवियों ने कर दिया लोटपोट

Metro Plus

जन्माष्टमी पर दर्जनों धार्मिक स्थलों पर पहुंचे मंत्री राजेश नागर, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

Metro Plus