Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

समाज में फैली बुराईयों को हम सभी मिलकर ही समाप्त कर सकते: गरिमा सिंह तोमर

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,21 अक्तूबर
: जिला बाल संरक्षण अधिकारी गरिमा सिंह तोमर ने कहा कि समाज में फैली बुराईयों को हम सभी मिल कर ही समाप्त कर सकते हैं। श्रीमती तोमर उनकी इकाई द्वारा फरीदाबाद के केन्द्रीय विद्यालय नंबर-3 में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने पॉसको एक्ट-2012 के अन्तर्गत निर्धारित की गई हिदायतों एवं महत्वपूर्ण मुद्धों के सम्बन्ध में विशेष रूप से कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को समाज में होने वाले सैक्सुअल अपराध व बच्चों के प्रति अपराध आदि से निबटने के उपायों बारे विस्तृत रूप से अवगत किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों के कल्याण हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति तथा चाईल्ड हैल्पलाईन नंबर-1098 के माध्यम से आवश्यक कार्य किया जा रहा है। इस नम्बर पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सकता है और यह सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध रहता है। उन्होंने लड़कियों को जागरूक करते हुए बताया कि वे किस तरह अपनी सहायता कर सकती हैं तथा अपने भाई-बहनों की रक्षा कर सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आवश्यकता पडऩे पर लड़कियां चाईल्ड हैल्पलाईन-1098 पर सम्पर्क करने के अलावा सीडब्लूसी तथा डीसीपीओ कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकती हैं।
श्रीमती तोमर ने इस मौके पर लड़कों को शपथ दिलाई कि वे कोई गलत काम नही करेंगे और न ही अपने सामने गलत काम होने देंगे। उन्होंने चाईल्ड हैल्पलाईन के बारे में भी बच्चों को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि यह 24 घण्टे बच्चों की मदद के लिए कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने श्रीमती तोमर को अपनी परेशानियों से अवगत कराया जिनका कि उन्होंने मौके पर ही समाधान किया।
इस मौके पर केन्द्रीय विद्यालय एनएच-3 की प्रधानाचार्या ने श्रीमती तोमर सहित उनके सहयोगी अधिकारियों तथा अन्य उपस्थित लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में डीसीपीओ कार्यालय से शिखा शर्मा, चाईल्डलाईन से को-आर्डिनेटर सुनीता तथा उनकी टीम के कई अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।

OLYMPUS DIGITAL CAMERA
OLYMPUS DIGITAL CAMERA

Related posts

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में चुनौतियों और न्यायिक दृष्टिकोण पर विश्लेषण किया गया।

Metro Plus

नेता दफ्तर में रहेंगे, कोई ड्रामा नहीं चाहिए, हम पेशी के लिए कोर्ट जाएंगे : सोनिया गांधी

Metro Plus

500 रूपये में गैस सिलैंडर कैसे करें प्राप्त? देखे!

Metro Plus