Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आर्य केंद्रीय सभा के वेद प्रचार महोत्सव में मधुर भजनों से सबका मन मोहा

मानव जीवन अनमोल है इसका सदुपयोग करें…..
Metro Plus से Naaveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 31 जुलाई:
आर्य केंद्रीय सभा नगर निगम क्षेत्र के 8 दिवसीय वेद प्रचार महोत्सव के चौथे दिन के सांयकालीन सत्र का आयोजन आर्य समाज सैक्टर-7 में किया गया। कार्यक्रम में आर्य विद्वान व भजनोपदेशक जितेंद्र सरल व रामबीर आर्य ने मधुर भजनों से सबका मन मोह लिया

प्रख्यात आर्य उपदेशक आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने इस अवसर पर कहा कि ईश्वर को एक सर्वव्यापी, सर्वज्ञ और सर्वशक्तिमान सत्ता के रूप में माना जाता है। ईश्वर जड़ और चेतन दोनों में मौजूद है जो यह दर्शाता है कि ईश्वर हर चीज में व्याप्त है।

मानव जन्म कठिन तपस्या और त्याग करने के बाद ही प्राप्त होता है। मनुष्य का यह दायित्व है कि वह ईश्वर के दिए इस अनमोल तोहफे का सदुपयोग करे और अपने जीवन को सामाजिक और धार्मिक कार्यों में ही लगाए।

जीवन को पांच विकारों से दूर कर सात गुणों की ओर लेकर जाएं। पांच तरह के विकार होते हैं काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार। आत्मा के सात गुण हैं -पवित्रता, शांति, शक्ति, प्यार, खुशी, ज्ञान और गंभीरता। एक तरफ पांच विकार हैं तो दूसरी तरफ सात गुण हैं। हमें इन विकारों को त्याग सतगुणों को अपने आचार व्यवहार में समाहित कर ईश्वर प्राप्ति का प्रयास करना चाहिए। हमारे कर्मों का लेखा जोखा ईश्वर के पास है, हर हाल में देख रहा और जान रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य केंद्रीय सभा के अध्यक्ष आचार्य ऋषिपाल ने की और वेद प्रचार महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में आकर महर्षि दयानन्द सरस्वती के दिखाये मार्ग पर चल अपने जीवन को सफल बनाने का आहन किया।

कोषाध्यक्ष सतीश कौशिक ने कार्यक्रम में विभिन्न आर्य समाज के प्रतिनिधियों के सम्मिलित होने पर सबका धन्यवाद किया। देशबंधु आर्य, शिव कुमार टुटेजा वसु मित्र सत्यार्थी, एसपी अरोड़ा, सुधीर कुमार बंसल, डॉ. हरिओम शास्त्री, रामबीर नाहर, प्रेमलता गुप्ता, संघमित्रा कौशिक, प्रेम बहल, विमल सचदेवा, ऊषा चितकारा विशेष रुप से कार्यक्रम में शामिल हुए

Related posts

FMS के छात्रों ने HDFC और केनरा बैंक का दौरा किया।

Metro Plus

फरीदाबाद की सड़के, बिजली व पानी के लिए कई सौ करोड़ रूपए का बजट मंजूर: राजेश नागर

Metro Plus

ए.डी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीवाली उत्सव

Metro Plus