Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अमन गोयल ने 2.5 लाख की लागत से लगने वाले ट्यूबवेल का उदघाटन किया

महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 21 अक्टूबर:
वाईएमसीए चौक स्थित इंद्रा कॉलोनी में विधायक विपुल गोयल के भतीजे एवं भाजपा युवा नेता अमन गोयल ने 2.5 लाख की लागत से लगने वाले ट्यूबवेल का उदघाटन किया। इंद्रा कॉलोनी में पहुंचे भाजपा के युवा नेता अमन गोयल का कॉलोनीवासियों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। ट्यूबवेल का उदघाटन होने से लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर कॉलोनीवासियों का कहना था कि ट्यूबवेल लगने से उनके पीने के पानी की समस्या दूर हो जाएगी जिससे वह बेहद खुश है। अमन गोयल के सामने कॉलोनीवासियों ने अपनी कई समस्याएं रखी, समस्याओं में सबसे पहले नाले में भरी हुई गंदगी, वॉटर लॉगिंग थी, जिसे उन्होंने जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। उद्घाटन के दौरान अमन गोयल के साथ पूर्व पार्षद धर्मपाल, गोपाल शर्मा, रवि, इंद्रा आंटी, लेखराज, गोपाल पंडित, सुंदर, श्यामवीर चौधरी, बीएस गोला व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे ।

photo 4 (1)

photo 2 (2)

Related posts

अब विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को मिलेगी 5 लाख रूपये तक की स्कॉलरशिप

Metro Plus

मेट्रो अस्पताल में 3डी तकनीक द्वारा एक साथ किया घुटना एवं कूल्हे का सफल आप्रेशन

Metro Plus

SRS का डॉयरेक्टर राजेश सिंघला धोखाधड़ी के मुकदमे में गिरफ्तार, कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Metro Plus