Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व

देश में मनाये जाने वाला हर पर्व कोई ना कोई संदेश देता है: दीपक यादव
नवीन गुप्ता
फरीदाबाद,21 अक्टूबर
: असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा हम सभी को यह याद दिलाता है कि हमने सत्य सदैव अपने साथ रखना है यह विचार विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर दीपक यादव ने आज स्कूल में आयोजित दशहरा पर्व पर कहे। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रामायण का प्रदर्शन कर राम, लक्ष्मण, सीता का अभिनय किया गया एवं उनके वेशभूषा में बच्चों ने सबका मन मोहा।
इस अवसर पर दीपक यादव ने कहा कि स्कूल का मुख्य ध्येय शिक्षा के साथ साथ बच्चों को हर क्षेत्र मे परिपक्व बनाना है। उन्होंने कहा कि स्कूल समय-समय पर विभिन्न पर्वो को इसी तरह से धूमधाम से मनाता है ताकि स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे इस बात को समझ सके कि भारत देश में मनाये जाने वाला हर पर्व कोई ना कोई संदेश देता है।
स्कूल की मुख्य अध्यापिका ज्योति चौधरी ने असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजय दशमी की महत्ता को बताते सच बोलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों को दशहरा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
VIS_1

VIS_2

Related posts

महिलाओं को भी मिलना चाहिए पुरूषो के बराबर का दर्जा: सुमन बाला

Metro Plus

ओमेक्स हाइट्स में दिवाली फेस्ट-2022 की रामायण ने चार चांद लगाए।

Metro Plus

शहर की बेटी मोनल कुकरेजा ने उज़्बेकिस्तान में जीते चार पदक, रचा इतिहास।

Metro Plus