Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

समाधान शिविरों से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: ADC सतबीर मान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 2 सितंबर: ADC सतबीर मान का कहना है कि समाधान शिविरों के माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक एवं शासकीय विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो रहा है। इनमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा अनुमोदन, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य, आपराधिक शिकायतें आदि विषय शामिल हैं। सतबीर मान सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADC सतबीर मान ने बताया कि इन शिविरों में नागरिकों द्वारा मुख्य रूप से पीपीपी आईडी में इनकम में त्रुटि तथा मेंबर जोडऩे से सम्बंधित, राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से सम्बंधित समस्याएं प्राप्त हुईं। इनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी नागरिक को उपरोक्त में से किसी भी प्रकार की समस्या है, तो वह समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी।

ADC सतबीर मान ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की पहल पर समाधान शिविर जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। सरकार की इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर मिल रहा है।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स-डे का आयोजन

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

Metro Plus

प्रदेश सरकार के लिए जनता के हित सर्वोपरि: सीमा त्रिखा

Metro Plus