Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स-डे का आयोजन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 24 दिसंबर:
बच्चों को देख दादा-दादी नाना-नानी को अपना बचपन याद आ गया। बच्चे भी अपने ग्रेंड पेरेंट्स को देखकर बहुत खुश थे। मौका था विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स-डे का। ग्रैंड पेरेंट्स-डे का उद्वघाटन विद्यालय के चेयरमैन धर्मपाल यादव एवं जिला फूड एंड सप्लाई कंट्रोलर रामोतार यादव एवं पूर्व बीईओ डीसी चौधरी ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
इस मौके पर विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया। अतिथियों का स्वागत स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने बुके भेट कर किया। स्कूल कैंपस में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र और उनके ग्रैंड पेरेंट्स शामिल हुए। ग्रैंड पेरेंट्स-डे के लिए सैल्फी कॉर्नर भी रखा गया था जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर प्राइमरी व नर्सरी क्लास के छात्रों ने कल्चरल प्रोग्राम पेश किए। नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए। स्कूल चले हम और डीजे वाले बाबू जैसे गानों पर छात्रों ने परफॉमेंस दी। इसके अलावा बच्चों द्वारा कार्ड मेकिंग ऑफ ग्रैंड पेरेंट्स-डे एक्टिविटी की गई। इसमें विभिन्न खेल जैसे फ्राइन्ड माई ग्रेंन मेक पिरामिड आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें कि विनर रहे ग्रैंड पेरेंट्स को पुरस्कार दिए गए।
स्कूल की प्रिंसीपल ज्योति चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए बच्चों को जीवन में ग्रैंड पेरेंट्स का महत्व बताया गया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए कार्ड को अपने ग्रैंड पेरेंट्स को उपहार स्वरूप देने के लिए भी कहा। इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था।
IMG_9292IMG_9339

Related posts

शिक्षित मनुष्य ही सुंदर समाज की रचना करते है: सीमा त्रिखा

Metro Plus

नारी शक्ति वंदन से बदलेगा लोकतंत्र, महिलाओं की भागीदारी बनेगी निर्णायक ताकत: विपुल गोयल

Metro Plus

Vidyasagar International School और भारत विकास परिषद की अनोखी पहल, 1000 पेड़ों से होगा बल्लभगढ़ हरा-भरा

Metro Plus