Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नगर निगम ने वार्ड-5 में चलाया सफाई एवं जन-जागरूकता अभियान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 15 सितंबर:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में चलाए जा रहे 11 साप्ताहिक हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की दिशा में MCF निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर निगम के जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह की देखरेख में वार्ड-5 में सफाई एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने इस मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में संस्थाएं भी आगे आ रही हैं।

जॉइंट कमिश्नर (मुख्यालय) गजेंद्र सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत एनजीओएम NGOM पब्लिक स्कूल संजय कॉलोनी के बच्चों द्वारा सेक्टर-23 सब्जी मंडी में लोगों को जागरूक किया गया तथा संजय कॉलोनी की सबसे बड़ी मार्केट 22 फीट रोड पर सभी दुकानदारों को साफ-सफाई रखने एवं सडक़ पर कूड़ा न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया।

इस मौके पर वार्ड की पार्षद शीतल खटाना के पति पूर्व पार्षद जयवीर खटाना, महिपाल चौहान, अनिल बंसल, डॉ.सतबीर, उधम बेनीवाल, गिरीश शर्मा, बलवान शर्मा, अशोक वर्मा एवं मार्केट प्रधान संजीव उपस्थित रहे।
बता दें कि निगम के सफाई कर्मचारी हर सुबह सडक़ों की झाड़ू लगाकर, बाजारों की सफाई करके और कूड़ा उठाकर शहर को स्वच्छ बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ये ही असली स्वच्छता हीरो हैं। लेकिन केवल सफाई कर्मचारी ही इस अभियान को सफल नहीं बना सकते, इसमें नागरिकों की भागीदारी भी आवश्यक है।

आप ऐसे कर सकते हैं योगदान:-
सडक़ों और बाजारों में कूड़ा न फैलाएं।
कूड़ा सिर्फ डस्टबिन में डालें और संग्रहण तक वहीं रखें।
किसी को भी अवैध रूप से कूड़ा डालने से रोकें।
सफाई कर्मचारियों का सम्मान करें और उनके कार्य में सहयोग दें।

Related posts

Industrial Fire Safety Training @ HSPC – J.P. Malhotra

Metro Plus

मानव रचना में संपन्न हुई दो दिवसीय रिफ्रेशमेंट एंड एंपॉवरमेंट वर्कशॉप

Metro Plus

Manav Rachna में यूके से शैक्षणिक दौरे के लिए पहुंचा प्रतिनिमिंडल।

Metro Plus