Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

देवेन्द्र चौधरी ने किया एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में लाखों के विकास कार्यो का शुभारंभ

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 24 अक्तूबर:
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर के सुपुत्र देवेन्द्र चौधरी ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में 46 लाख से अधिक कार्यो के शुभारंभ किया जिसके तहत जीवन नगर स्क्रैप मार्किट में 8 लाख इंटर लौकिंग टाईल्स के कार्यो का शुभारंभ, वार्ड-2 में 8-8 लाख रूपये के दो टयूबवैलों, वार्ड-2 में ही 2 लाख रूपये पानी की निकासी के पाईप लाईन का शुभारंभ, पर्वतीय कालोनी सब्जी मंडी 10 लाख रूपये की इंटरलॉकिंग टाईल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ व ब्रहा्रम्ण समाज को पर्वतीय कालोनी में धर्मशाला के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर जिला महामंत्री आरएन सिंह, मनोज बालियान युवा उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, आरडब्लयू के प्रधान प्रदीप राणा, देवेन्द्र मास्टर, ब्रह्मम्ण सभा के चेयरमैन प० युवराज शर्मा गोल्डी, वीर सिंह नैन, मुेकश डागर, कविन्द्र फागना आदि ने देवेन्द्र चौधरी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्रह्ममण समाज ने देवेन्द्र चौधरी का आभार जताया।
इस अवसर पर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि हरियाणा के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की दूरदर्शिता के चलते आज प्रदेशभर में एक समान विकास कार्य हो रहे है और हरियाणवासी काफी खुश है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में वर्षो-वर्षो से विकास कार्य नहीं हो पाये थे आज वहां विकास कार्यो की बाढ़ आयी है जिससे जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बड़ा है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश व जिले स्तर में विकास कार्यो का श्रेय मुख्यमंत्री व केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गूर्जर को भी जाता है जिनके प्रयासों से जहां फरीदाबाद स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त कर चुका है वही अब जल्द ही 20 शहरों ंमें न० 1 पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि स्मार्ट सिटी का दर्जा तो फरीदाबाद को मिल गया है परंतु इसे बनाये रखने में आप सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर फरीदाबाद सहित प्रदेश के विकास कार्यो में अपना पूरा सहयोग देना होगा।
इस अवसर पर उपस्थितजनों ने देवेन्द्र चौधरी का आभार जताया और कहा कि हम सभी को विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी सदैव हमारी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और प्रदेश व जिले की जनता के विश्वास को बनाये रखेगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देवेन्द्र चौधरी को अपनी कुछ अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया जिस को उन्होंने जल्द ही हल करवाने का आश्वासन दिया।

Related posts

अखिल भारतीय हिन्दु महासभा की ओर से भुवनेश्वर शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Metro Plus

उद्योगपति रोटेरियन आकाश बहल को पितृशोक, रस्म पगड़ी/उठाला बुधवार 7 मार्च को

Metro Plus

एम्स और PGI की सिफारिश वाले केसों को ही दी जाएगी स्वीकृति: परमजीत चहल

Metro Plus