Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

निगमायुक्त यशेंद्र सिंह ने अधिकारियों संग बैठक कर टैक्स वसूली, सफाई, विकास कार्यों पर की चर्चा!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 18 अगस्त:
निगमायुक्त यशेंद्र सिंह ने आज निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच एवं कर विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा राजस्व एवं कर वसूली से संबंधित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करवाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से विभागवार चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कर विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निगम के राजस्व को बढ़ाने तथा बकाया कर की वसूली में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपत्ति कर सहित निगम के विभिन्न राजस्व स्रोतों से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जाए और करदाताओं को समय पर भुगतान के लिए जागरूक किया जाए।

निगम आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर निगम की प्राथमिकता है। विकास कार्यों और राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

इसके अलावा उन्होंने आज (सेनिटेशन ) सफाई और प्लानिंग विंग की भी समीक्षा की।उन्होंने सफाई विभाग के अधिकारियों को शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल सहित इंजीनियरिंग ब्रांच एवं कर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

Manav Rachna में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में 1038 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

Metro Plus

Delhi Scholars International School के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा..

Metro Plus

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

Metro Plus