Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

अखिल भारतीय किन्नर समाज कलश यात्रा निकाल मंदिर में चांदी का मुकुट व घंटा भेंट करेगा: राजेश भाटिया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 29 जनवरी: अखिल भारतीय किन्नर समाज द्वारा आगामी 31 जनवरी को एक विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कलश यात्रा दशहरा ग्राउंड एनआईटी से सुबह 12 बजे आरंभ होकर मुख्य मार्ग से गुजरती हुई एनआईटी मार्किट नंबर एक स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर पहुंचेगी, जहां इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि इस आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां चल रही है।

उन्होंने कहा कि किन्नर हमारे समाज का अभिन्न अंग है, खुशियों में इनके आने से खुशियां दुगुनी हो जाती है और इनके आर्शीवाद से सुख-समृद्धि के द्वार खुलते है। उन्होंने कहा कि इस कलश यात्रा का मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों व गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज द्वारा निकाली जा रही इस कलश यात्रा से समाज में सुख-समृद्धि का आगमन होगा इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा इस कलश यात्रा में पहुंचकर किन्नर समाज से आर्शीवाद प्राप्त करके इस आयोजन में अपनी भागेदारी निभाए।

वहीं किन्नर समाज फरीदाबाद की गुरू मां मनीषा व राखी मां एवं आवी दीक्षित ने बताया कि कलश यात्रा के मंदिर में पहुंचने के उपरांत किन्नर समाज द्वारा मंदिर में चांदी का मुकुट व घंटा भेंट किया जाएगा।

Related posts

Dr. R.S. Verma को Best AG के Award से नवाजा गया

Metro Plus

डिलाइट क्रिकेट क्लब ने मेवात अरावली क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हराया

Metro Plus

प्राईवेट स्कूलों पर सरकार ने नकेल कसी

Metro Plus