Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए जागरूक होना जरूरी: सीमा त्रिखा

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 28 अक्तूबर:
बडख़ल के सम्पूर्ण विकास के लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता है। बिना जनता के सहयोग के विकास कार्यों को तीव्रता से मूर्तरूप नहीं दिया जा सकता। यह विचार मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने सैक्टर-21 डी स्थित पार्क में रेन शैड निर्माण कार्य की विधिवत शुरूआत करने उपरांत स्थानीय क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए कहे।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में बने एक साल हो चुका है। प्रदेश सरकार ने 24 अक्तूबर 2014 को स्पष्ट जनादेश से प्रदेश के सभी क्षेत्रों के समान विकास के नए सफर की शुरूआत की थी। बीते एक साल में सरकार ने जन-आकाक्षाओं के अनुरूप इस दिशा में कई सफलताएं हासिल की हैं। जिसके अन्र्तगत स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत अभियान, सीएम विन्डों, सीएम बैवपार्टल, हर समय, सिटीजन पोर्टल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, ई-दिशा सेवाएं, महिला पुलिस थाने, आनलाइन जन्म पंजीकरण जैसी जनसुविधाओं का विस्तार किया गया।
श्रीमती त्रिखा ने कहा कि उपरोक्त जन-योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए इन योजनाओं के बारे में संबंधित वर्ग को जागरूक होना बेहद जरूरी है, तभी वह योजनाओं का भरपूर लाभ ले सकेगें।
इस अवसर पर उन्होंने उनके समक्ष सैक्टर-21 डी आरडब्ल्यूए एसेासिएशन द्वारा रखी गई पेयजल आपूर्ति समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया और मौके पर ही बिजली संबंधी जनसमस्या का संबंधित अधिकारी को दूरभाष पर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के प्रधान एडवोकेट अजय गर्ग, जेएस नेगी, एचडी कम्बोज, जीएस भास्कर, एचके रोहिल्ला, भाजपा बडख़ल के उप-प्रधान हरदयाल मदान, पं० सुरेन्द्र शर्मा, नटवरलाल मिश्रा, ओमप्रकाश ढींगड़ा, सुदेश वशिष्ठ, प्रेमचंद सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
20151028_131325

20151028_134723

20151028_134739

Related posts

दलालों के चंगुल में फंस चुका है एसडीएम कार्यालय

Metro Plus

Manav Rachna में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

Metro Plus

भाजपा विधायक राजेश नागर ने अपने कार्यालय पर क्षेत्र की सरदारी और कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति

Metro Plus