Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

फरीदाबाद में रोड़ सेफ्टी पर सख्ती, डीसी आयुष सिन्हा के कड़े निर्देश

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 26 फरवरी: जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान, डेथ ऑडिट, रोड़ सेफ्टी ऑडिट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कदमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

रॉन्ग साइड चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही:-

DC आयुष सिन्हा ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसमें चालान बढ़ाने और वाहनों को इंपाउंड करने की प्रक्रिया शामिल है, ताकि इस मार्ग पर किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना या सुरक्षा इश्यू न उत्पन्न हो। गुरूग्राम-फरीदाबाद रोड़ के लिए उन्होंने रोड मार्किंग और लाइटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बनी रहे। उन्होंने एफएमडीए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सड़क सुरक्षा और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए नहर पार के सभी पैच वर्क को 10 से 15 दिनों के भीतर पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बीके सिविल अस्पताल के सामने 24 घंटे निगरानी:-

DC आयुष सिन्हा ने बीके सिविल अस्पताल के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों और ऑटो के खिलाफ इंपाउंड और चालान की कार्यवाही के आदेश दिए। इसके लिए 24 घंटे ड्यूटी लगाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने सभी विभागों एनएचएआई, एफएमडीए, एचएसआईडीसी, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और एचएसवीपी को अपने-अपने क्षेत्रों की रोड सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया और कहा कि यदि किसी विभाग ने ऑडिट कर लिया है तो उसकी कंप्लायंस रिपोर्ट में सुधारात्मक कार्यवाही और पूरी स्थिति का विवरण देना अनिवार्य है।

ओपन ड्रेन और हादसा संभावित क्षेत्रों पर फोकस:-

DC ने विशेष रूप से ओपन ड्रेनों और खुले क्षेत्रों पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी हादसे का खतरा हो सकता है, वहां फेंसिंग, प्रॉपर साइनेज और सुरक्षा उपाय किए जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई हादसा होता है तो संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने, नियमित निरीक्षण करने और किसी भी अनियमितता की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए भी निर्देशित किया।

DCआयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दुर्घटनाग्रस्त सड़कों की पहचान कर वहां गड्ढों, टूटी ग्रिल, खराब साइन बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था जैसी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

बैठक में RTA सचिव मुनीश सहगल ने रोड सेफ्टी के बारे में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने एडीसी को बताया कि दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए रॉंग साइड गाड़ी चलाने वालों के चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है।

बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण सहित रोड़ सेफ्टी से जुड़ें अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related posts

धार्मिक उन्माद व अलगाव के पीछे मुट्ठीभर राजनीतिक लोग: फौगाट

Metro Plus

थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

कोरोना के चलते यशपाल यादव वापिस फरीदाबाद, शुक्रवार को पुन: संभालेंगे पदभार।

Metro Plus