Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

गैस की कालाबाजारी पर सख्ती: फरीदाबाद में नोडल अधिकारी तैनात, हेल्पलाइन जारी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 24 मार्च: जिला उपायुक्त के निर्देश पर जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनाधिकृत प्रयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 जारी किया गया है।

डीएफएससी कविता सिंह परिहार ने बताया कि ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए अजीत सिंह मोबाइल नंबर 9812092615 और एनआईटी क्षेत्र के लिए विनय मुदगल मोबाइल नंबर 8168792654 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करना कानूनन अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन पर दें।

नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी एलण्पीण्जीण् गैस से संबंधित कोई अनियमितता दिखाई दे तो तुरंत जिला हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देंए ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related posts

फौगाट पब्लिक स्कूल को निसा से मिला Micro इनोवेशन Award

Metro Plus

नहर पार नगर निगम ने की जबरदस्त तोडफ़ोड़!

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने जीत के बाद क्षेत्रवासियों का आभार जताया

Metro Plus