Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रेड क्रॉस व अन्य संस्थाओं के सहयोग से दिव्यांगजनों को मिला सहारा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 24 मार्च: इंडियन ऑइल अनुसंधान एवं विकास इकाई, फरीदाबाद द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत एलिम्को,बल्लभगढ़ स्थित परिसर में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा किया गया।

शिविर में फरीदाबाद क्षेत्र के 116 पूर्व-चिन्हित दिव्यांगजनों को लगभग 69.43 लाख रूपये की लागत से आधुनिक सहायक उपकरण और 3 डी प्रिंटिंग तकनीक से बने कृत्रिम अंग वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ० आलोक शर्मा, निदेशक (अनुसंधान एवं विकास), इंडियन ऑयल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर डॉ० उमीश श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक, इंडियन ऑयल, हरीश कुमार (प्रभारी, एलिम्को फरीदाबाद) बीजेन्द्र सौरोत (सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद), सुश्री माधवी हंस (संस्थापक, स्पेशल अचीवर्स एनजीओ), डीएस त्यागी (भारत विकास परिषद) सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

डॉ० आलोक शर्मा ने कहा कि इंडियन ऑयल समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव भी साझा किए और शुभकामनांए दीं।

एलिम्को फरीदाबाद के प्रभारी हरीश कुमार ने स्वागत भाषण में बताया कि इंडियन ऑयल के सहयोग से क्षेत्र के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को नियमित रूप से सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो उनके जीवन को सुगम बना रहे हैं।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एलिम्को और रेड क्रॉस के संयुक्त प्रयासों से जिले में समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम में स्पेशल अचीवर्स और भारत विकास परिषद (NGO) के योगदान को भी सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

शिविर में वितरित किए गए उपकरणों में 98 बैटरी संचालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, SPORTS व्हीलचेयर, जॉयस्टिक व्हीलचेयर, 3D प्रिंटेड कृत्रिम अंग, स्पाइनल ब्रेस, बैसाखी, वॉकर और छड़ी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने एलिम्को की 3डी स्कैनिंग एवं प्रिंटिंग इकाई का निरीक्षण कर निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली। इस अवसर पर इंडियन ऑयल और एलिम्को के कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


Related posts

मानव रचना में 7वीं एनुअल गल्र्स Sports मीट का आयोजन

Metro Plus

सूरजकुंड मेले की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री परोस गए नई बोतल में पुरानी शराब

Metro Plus

रोटरी क्लब सैन्ट्रल ने एनटीपीसी चौक का नवीनीकरण किया

Metro Plus