Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अनिल विज ने की अग्नि एवं औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन संस्थान खोलने की मांग

महेश गुप्ता
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर:
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने केन्द्र सरकार से अम्बाला कैंट में अग्नि एवं औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन संस्थान खोलने की मांग की है। इससे उत्तर भारतीय राज्यों के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को लाभ होगा।
स्वास्थ्य मंत्री विज ने इस संबंध में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर यह संस्थान खोलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मारूती कार, एस्कॉर्ट ट्रैक्टर, आइसर ट्रैक्टर व ट्रक, हीरो, होंडा मोटरसाईकिल, एटलस साईकिल सहित अनेक विश्व प्रसिद्घ औद्योगिक संस्थान अपने उत्पाद हरियाणा में तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा, आसपास के अन्य कुछ राज्यों में इस प्रकार के संस्थान चल रहे है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन राज्यों के संस्थानों में अग्नि एवं औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन प्रशिक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए हरियाणा व आसपास के राज्यों पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर एवं चंडीगढ़ में ऐसा कोई संस्थान नही है, जहां इन प्रदेशों के कर्मचारियों व नये विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधा मिल सके।
विज ने कहा कि इन प्रदेशों के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को इस पाठ्यक्रम के लिए महाराष्ट के नागपुर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक एवं समय की हानि उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए अम्बाला कैंट में अग्नि एवं औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन संस्थान खोलने की महत्ती आवश्यकता है। इससे उक्त सभी प्रदेशों के कर्मचारियों व विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षणा लेने में आसानी रहेगी, क्योंकि अम्बाला इन सभी प्रदेशों के लोगों की पहुंच में है।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत में 14 जजों की बेंचों पर लोगों की आपसी सहमति से किया जाएगा केसों का निपटारा: सुकीर्ति गोयल

Metro Plus

Savitri Polytechnic की छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस

Metro Plus

महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus