Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 10 अप्रैल: फरीदाबाद में HKRN के तहत कार्यरत दो फायरकर्मियों की डयूटी के दौरान हुई दुखद मृत्यु पर हरियाणा सरकार ने तुरंत राहत के रूप में प्रति परिवार 30 लाख रूपये की राशि जारी करने का निर्णय लिया है। हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के माध्यम से 10 लाख रूपये प्रति परिवार तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रूपये प्रति परिवार जारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त उनके परिवार के किसी एक आश्रित को एचकेआरएन के तहत नौकरी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त इंश्योरेंस के रूप में भी वित्तीय सहायता पीडि़त परिवारों को दिलवाने के लिए सरकार प्रयासरत है।
इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता, कृषि विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ० प्रियंका सोनी, हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के सीईओ डॉ० जयेंद्र सिंह छिल्लर, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक प्रशासन वर्षा खांगवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय उपस्थित रहे।





