Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

बडख़ल से बाटा तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, शहर की ट्रैफिक समस्या होगी कम

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 16 अप्रैल: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने और पूर्व से पश्चिम (ईस्ट-टू-वेस्ट) कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्वेश्य से महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर कार्य तेज गति से किया जा रहा है। एफएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने उपायुक्त (DC) आयुष सिन्हा के साथ ईस्ट टू वेस्ट कनेक्टिविटी के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया।

FMDA के सीईओ पीसी मीणा ने बताया कि लगभग 8 किलोमीटर लंबे बडख़ल से सैनिक कॉलोनी तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के माध्यम से बडख़ल क्षेत्र को सीधे सैनिक कॉलोनी तक जाएगा, जिससे ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन में लगने वाला समय काफी कम होगा।

इसके अलावा, सैनिक कॉलोनी से BPTP होते हुए बाटा रोड तक लगभग 9 किलोमीटर लंबा कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट पर भी कार्य किया जा रहा है। यह मार्ग न केवल रिहायशी क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा, बल्कि औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा।

CEO पीसी मीणा ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा नागरिकों को सुगम, सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एफएमडीए द्वारा सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो सके। इन परियोजनाओं के माध्यम से फरीदाबाद को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी परिवहन नेटवर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे शहर के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान एचएसवीपी एसई संदीप दहिया, FMDA के चीफ इंजीनियर प्रवीण चौधरी, एक्सीयन विनय ढुल, DIPRO मूर्ति दलाल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 29 मई से तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण किया जाएगा आयोजित: ADC अपराजिता

Metro Plus

रजिस्ट्री करवाने के लिए अब लोगों को नहीं काटने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर! जाने क्यों?

Metro Plus

कॉलेज में क्लास नहीं लगी तो NSUI छात्राओं के साथ उतरेंगे सड़कों पर: विकास फागना

Metro Plus