Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में रचा इतिहास

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 16 अप्रैल:
विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल सैक्टर-15ए के विद्यार्थियों ने CBSE के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस वर्ष के परिणाम में सोनल कुमारी ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं तनिष्का, प्रज्ञांशी और ईशान ने 98.8 प्रतिशत ने दूसरा स्थान। जबकि लक्ष्य ने 98.4 प्रतिशत, कृतज्ञ ने 98.2 प्रतिशत तथा अर्पित गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थानों पर रहते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया।

विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अरमान, अवनी, हर्षराज, नैना मित्तल, कुणाल सेठी, घनांशु शर्मा आदि का प्रदर्शन भी अत्यंत सराहनीय रहा जिन्होंने उच्च अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस वर्ष विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जो विद्यालय की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का प्रमाण है। लगभग शत-प्रतिशत परिणाम के साथ विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है। प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

भाजपा पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है: राजेश नागर

Metro Plus

यौन शोषण प्रकरण: आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर सड़कों पर उतरेंगी महिलाएं

Metro Plus

विकास चौधरी ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को झूठचंद खट्टर और उद्योगमंत्री विपुल गोयल घोषणा मंत्री बता निशाना साधा

Metro Plus