Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

डायनेस्टी इंटरनेशनल विद्यालय का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 16 अप्रैल:
शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित डायनेस्टी इंटरनेशनल विद्यालय, सैक्टर-28 का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत एवं अत्यंत उत्कृष्ट रहा।

इन परीक्षा परिणामों में सनत सिंह ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, मानव पांडे ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, रसमीत कौर ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ काव्या और कार्तिक शर्मा ने 96.2 प्रतिशत, श्रेया अग्रवाल और कीया खण्डूजा ने 95.4 प्रतिशत तथा देवोसांगिक रॉय और प्रेम अग्रवाल ने 95.2 प्रतिशत तथा देविका चौबे ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त प्राप्त किए।

विषयवार छात्रों ने गणित में 100 अंक, संस्कृत में 100 अंक, हिन्दी में 100 अंक, सामाजिक विज्ञान में 100 अंक, पेंटिंग में 100 अंक, अंग्रेजी में 98 अंक, आईटी में 98 अंक और विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई देते हुए इसका श्रेय छात्रों तथा अध्यापकों के सतत् परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील रहता है, इसलिए विद्यालय के छात्र बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ-साथ अन्य क्रियाकलापों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अनेक उपलब्धियों को प्राप्त करते हैं।

Related posts

जल्द सलाखों के पीछे होंगे करोड़ों का सोना लूटने वाले बदमाश

Metro Plus

निष्पक्ष चुनाव करवाना ही है प्रशासन का दायित्व: विक्रम सिंह

Metro Plus

आफताब व महताब ने दिल्ली की हल्ला बोल रैली के लिए ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Metro Plus