Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

सृष्टि सिसोदिया व भूमिका का एशियन ट्रामपॉलिन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए चयन।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 24 अप्रैल:
शहर के लिए यह गर्व की बात है कि फरीदाबाद हरियाणा की किसी बेटी का पहली बार एशियन चैंपियनशिप के लिए जिम्नास्टिक में चयन हुआ है। यह एशियन चैंपियनशिप 23-24 मई को चाईना (हांगकांग) में होगी।

बता दें कि दो-दिवसीय ट्रामपॉलिन जिम्नास्टिक एशियन चैंपियनशिप के लिए तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में ट्रायल का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में खिलाडिय़ों ने भाग लिया थो। ट्रायल में हरियाणा से जूनियर आयु वर्ग में जिम्नास्ट सृष्टि सिसोदिया व 12 वर्ष आयु वर्ग में भूमिका ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद उनका चयन एशियन ट्रामपॉलिन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप चाईना (हांगकांग) के लिए हो गया। दोनों जिम्नास्ट खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस सफलता का श्रेय जिम्नास्टिक कोच बलराम कुमार व बच्चों के माता-पिता को जाता है। हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज अम्मू व कार्यकारी अध्यक्ष परसरामी ने जहां दोनों खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों की सराहना की है, वहीं उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।

उनका कहना है कि उन्हें आशा है कि सृष्टि सिसोदिया व भूमिका का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन एशियन चैंपियनशिप चाइना में भी जारी रहेगा और एशियन ट्रामपॉलिन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी।

सृष्टि सिसोदिया ने बताया है कि वह फरीदाबाद के सैक्टर-12 खेल परिसर में प्रैक्टिस करती हैं जिम्नास्टिक कोच बलराम कुमार के कठिन परिश्रम से हम दोनों खिलाडिय़ों का यहां तक पहुंचना सम्भव हुआ। हरियाणा में ट्रामपॉलिन का अभाव है, संसाधनों की कमी के अभाव में यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। खेल परिसर सैक्टर-12 में एक भी नेशनल लेवल का ट्रामपॉलिन नहीं है। फरीदाबाद जिला खेल अधिकारी निरेश यादव ने भी सृष्टि सिसोदिया बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में मनाया गया खेल प्रोत्साहन दिवस

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को दिए प्रोफेशनल डेवलेपमेंट के टिप्स

Metro Plus

सरस आजीविका मेले में आए दुकानदारों की आय में वृद्धि के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हुई: CEO शिखा

Metro Plus