Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Dynasty इंटरनेशनल स्कूल में भावनाओं और उल्लास के साथ मनाया गया मदर्स-डे

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 9 मई: Dynasty इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स-डे बड़े उत्साह, आनंद और भावनाओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां, मनोरंजक गतिविधियां और कई यादगार पल शामिल रहे, जो सभी माताओं को समर्पित थे।

स्कूल की डॉयरेक्टर कल्पना वर्मा ने सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सच्ची सुपर मॉम बताया। उन्होंने कहा कि मां का प्यार, स्नेह और त्याग हर परिवार को संपूर्ण बनाता है। साथ ही उन्होंने सभी माताओं के सुख, स्वास्थ्य और खुशियों से भरे जीवन की कामना की।

इस अवसर को बच्चों ने अपने नृत्य, गीत, खेलों और भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से और भी खास बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा वातावरण प्रेम, सम्मान और खुशियों से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान माताओं ने भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उत्साह दिखाया। स्कूल परिसर में पारिवारिक अपनापन और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Related posts

Grand Columbus International में गांधी जयंती व दशहरा धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

फरीदाबाद में बुधवार को कोरोना के चार मामले पॉजिटिव आए!

Metro Plus

पुलिस को नंगा करते हुए एक जुआरी ने किया थाना कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली का भंडाफोड़

Metro Plus