Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मवई गांव को मिली विकास की सौगात, मंत्री राजेश नागर ने 3.73 करोड़ के कार्यों का किया शुभारंभ

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 9 जून: हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने मवई क्षेत्र में लगभग 3.73 करोड़ रूपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों के हाथों नारियल फुड़वाकर निर्माण कार्यों की शुरूआत कराई गई।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक गांव और शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका उद्वेश्य आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जिन आवश्यक विकास कार्यों की मांग थी उन्हें आज पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इनमें गांव मवई में स्पोट्र्स स्टेडियम की चारदीवारी पर 90 लाख रूपए, अहेरिया चौपाल पर 1 करोड़ 5 लाख रूपए, सूरदास पार्क मवई के विकास पर 39 लाख रूपए, कम्युनिटी सेंटर के सौंदर्य करण पर 38 लाख रूपए, वाल्मीकि चौपाल के निर्माण पर 45 लाख और शमशान घाट के विकास कार्य पर 56 लाख रूपए खर्च होंगे।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

इस अवसर पर उपस्थित बुजुर्गों का सम्मान करते हुए मंत्री राजेश नागर ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव और संस्कारों की धरोहर हैं। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही समाज निरंतर प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का शुभारंभ बुजुर्गों के हाथों करवाना उनके प्रति सम्मान और आदर का प्रतीक है।

स्थानीय नागरिकों ने भी मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही अनेक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों से क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को और अधिक मजबूती मिलेगी।

मंत्री राजेश नागर ने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी और जनता की आवश्यकताओं के अनुसार नए विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्वेश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उपस्थित लोगों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर बिजेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, राजा शर्मा, धर्मपाल, धनपत, प्रेमचंद, सारनाम, सतबीर प्रधान, देवेंद्र, इंद्रजीत, रामकिशन, रोहित, बुधराम, शिवकुमार, विनोद, मोहन पाल, जसराम चंदीला, सूरजभान, स्वराज, ओमपाल, जयचंद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

गुरूग्राम से फरीदाबाद तक पाईपलाईन के जरिए पानी लाने का कितना काम पुरा? देखें!

Metro Plus

MCF कमिश्रर के आदेशों के बाद क्या निगम क्षेत्र में लगने वाले अवैध बाजारों पर हो पाएगी कार्यवाही?

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में हुआ स्पोर्ट्स डे का आयोजन

Metro Plus