Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

यथार्थ अस्पताल: महिला मित्र के आईफोन के बाद खेड़ी के नरवत ने दिया क्रेटा गाड़ी चोरी की वारदात को अंजाम।

नरवत ने तीन दिनों दिया दो वारदातों को अंजाम, यथार्थ अस्पताल की पार्किंग से चोरी हुई क्रेटा और आईफोन बरामद!
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 17 जून:
यथार्थ हॉस्पिटल की पार्किंग से चोरी हुई क्रेटा गाड़ी का मामला कल मैट्रो प्लस की खबर के बाद दिनभर सुर्खियों में रहा। हालांकि गाड़ी चोर युवक खेड़ी कलां निवासी यश नरवत को उसके साथी के साथ पुलिस ने पीडि़तों के साथ मिलकर कल ही गदपुरी टोल के पास एक ओयो होटल से पकड़ लिया था। आरोपी की पहचान हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुई जिसमें वह अपने एक साथी को हॉस्पिटल प्रांगण से ही गाड़ी में बैठाकर ले जाता नजर आया।

वहीं इस घटना की खबर मैट्रो प्लस पर वायरल होने के बाद पता चला कि आरोपी यश नरवत ने इससे पहले 14 जून को ऋषिकेश में एक स्कूटी, दो आईफोन, नगदी और पर्स आदि चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वह वहां 12 जून को अपनी एक महिला मित्र और जेसी बोस यूर्निवसिटी पढ़ रहे छात्रों के साथ घूमने गया था। जहां उसने अपनी महिला मित्र सहित साथ गए छात्र के दो आईफोन, किराए पर ली हुई स्कूटी, पर्स आदि को लेकर फरार हो गया था।

पुलिस ने क्रेटा चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद पकड़े गए यश नरवत से क्रेटा गाड़ी सहित वो दोनों आईफोन भी बरामद कर लिए हैं जिन्हें लेकर वह ऋषिकेश से फरार हो गया था। बाकी चीजों की बरामदगी और पूछताछ के लिए पुलिस ने यश नरवत को कोर्ट में पेशकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

सैक्टर-11 पुलिस चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह के मुताबिक यथार्थ हॉस्पिटल में हुई इस चोरी की घटना में उन्हें यश नरवत के साथ हॉस्पिटल से गाड़ी में बैठकर गए युवक की कोई गलती नजर नहीं आई जिसके चलते पुछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

जबकि यथार्थ हॉस्पिटल केे पार्किग वालों की भी पुलिस को कोई गलती नजर नहीं आई। वहीं यथार्थ हॉस्पिटल में अपने पति के ईलाज के लिए गई गीतू सेठी ने अपनी क्रेटा गाड़ी चोरी के मामले में हॉस्पिटल पर भी सहयोग ना देने और हरासमेंट करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए यथार्थ हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। आरोप है कि यथार्थ हॉस्पिटल की पार्किंग मैनेजमेंट की लापरवाही के कारण ये घटना घटी। बावजूद इसके यथार्थ हॉस्पिटल की मैनेजमेंट ने कोई सहयोग देने की बजाए उन्हें घंटो परेशान किया। यदि उनके मोबाईल पर बदरपुर और गदपुरी टोल पर पैसे कटने का मैसेज नहीं आता तो उनकी गाड़ी का मिलना मुश्किल हो जाता।

वहीं पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अशोक कुमार चौधरी निवासी ऊंचा गांव, बल्लभगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 जून को यथार्थ अस्पताल में उपचार के लिए गया था। जहां उसने अपनी क्रेटा कार पार्किंग में खड़ी की थी। उपचार के बाद वापस लौटा तो उसकी गाड़ी वहां पर नहीं थी कोई चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना सैक्टर-8 में चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी के पिता का यथार्थ अस्पताल में इलाज चला था। इस दौरान वह अस्पताल में आता जाता रहता था और अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था से परिचित था। उसको घूमने-फिरने के लिए गाड़ी की आवश्यकता थी। जिसके चलते 16 जून को वह गाड़ी चोरी के उद्वेश्य से अस्पताल पहुंचा। जब पार्किंग गार्ड ने शिकायतकर्ता की गाड़ी की चाबी लेकर वाहन पार्क करने के लिए कहा तो आरोपी यह कहकर गाड़ी में बैठ गया कि उसकी गाड़ी भी पार्किंग में खड़ी है। उसने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया और कुछ देर बाद पार्किंग में आया तथा दूसरे पार्किंग कर्मी से स्वयं को वाहन मालिक बताकर गाड़ी की चाबी ले ली और क्रेटा कार को लेकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मामले की जांच कर रही सैक्टर-11 पुलिस चौकी टीम ने तकनीकी सहायता से 16 जून को ही पलवल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगामी पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपित को एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया है।

अब देखना यह है कि यदि पुलिस सही तरीके से इस मामले की जांच करती है तो खेड़ी कलां निवासी यश नरवत से और भी कई मामलों का खुलासा हैं जैसे कि मैट्रो प्लस की खबर के बाद ऋषिकेश में उसके द्वारा दी गईवारदात का खुलासा हुआ है।

Related posts

अवैध खनन: पुलिस की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकती एक भी ट्रक रेती चोरी: मूलचंद शर्मा

Metro Plus

नूंह प्रकरण के मद्देनजर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने देखो क्या कहा?

Metro Plus

देश ही नहीं अपितु विश्व में प्रचलित है टैटू कला: राजेश नागर

Metro Plus