Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

डबुआ मंडी में रेहड़ी वालों से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सरगना समेत दो गिरफ्तार

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 8 जुलाई: डबुआ मंडी क्षेत्र में रेहड़ी वाले से अवैध वसूली, बंधक बनाकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना डबुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना नेत्रपाल उर्फ (नेत्र) तथा उसके साथी मन्नू निवासी डबुआ कॉलोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना डबुआ की टीम ने इस घटनाक्रम में एक किशोर सहित 3 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित नेत्रपाल डबुआ मंडी क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी लगाने वालों से अवैध वसूली करवाने के लिए बोंचा और मन्नू को अपने साथ रखा था। वसूली का पैसा नहीं देने पर बोंचा, मन्नू व मोहित ने शिकायतकर्ता और उसके साथी का अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट की और पैसे देने के लिए धमकाया था।

पुलिस के अनुसार, नेत्रपाल का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और जबरन वसूली सहित 12 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मामला डबुआ कॉलोनी निवासी राहुल की शिकायत पर थाना डबुआ में अवैध वसूली अपहरण मारपीट के दौरान के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 26 जून 2026 को बोंचा, चिराग और मोहित उसे तथा उसके साथी जितेंद्र को प्याली चौक के पास स्थित एक खाने की दुकान से स्कूटी पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी स्थित अपने एक साथी के घर ले गए। वहां दोनों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी थी।

Related posts

अब नशा करने वाले नशाखोरों पर भी पुलिस करेगी कार्यवाही! जानें क्यों?

Metro Plus

पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने देखिए कैसे कर दिया शहर का बेड़ागर्क!

Metro Plus

Saraswati शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस

Metro Plus