Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

BLO घर-घर जाकर नागरिकों को गणना प्रपत्र समय पर जमा करने के लिए प्रेरित करें: आयुष सिन्हा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 8 जुलाई: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी जिलों के उपायुक्तों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों का संग्रह अपेक्षाकृत कम है, वहां चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों एवं कॉलोनियों की पहचान कर विशेष रणनीति और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कार्ययोजना बनाते हुए अभियान में तेजी लाई जाए।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के उपरान्त उपायुक्त DC एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने कहा कि कि कम प्रगति वाले क्षेत्रों में व्यक्तिगत संपर्क, टेलीफोन कॉलिंग तथा डोर-टू-डोर अभियान जैसे माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि BLO नियमित रूप से घर-घर जाकर नागरिकों को गणना प्रपत्र समय पर जमा करने के लिए प्रेरित करें तथा यदि किसी मतदाता को प्रपत्र भरने या जमा करने में किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो तो उसका तत्काल समाधान कराया जाए।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को यह भी अवश्य बताया जाए कि निर्धारित समयावधि के भीतर गणना प्रपत्र जमा करना अत्यंत आवश्यक है ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बिना किसी बाधा के प्रकाशित हो सके। उन्होंने कहा कि समय पर प्रपत्र जमा करने से भविष्य में अनावश्यक असुविधा एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं से बचा जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतिम चरण में विशेष रूप से 10 जुलाई तथा आगामी शनिवार और रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक गणना प्रपत्र प्राप्त किए जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रत्येक घंटे प्रगति की समीक्षा करें तथा फील्ड स्तर पर BLO एवं अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी छ: विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं डिजिटलीकरण कार्य में और अधिक गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर बीएलओ एवं बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ नियमित समन्वय बनाकर कार्य किया जाएए ताकि अभियान निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी रूप से पूरा हो सके। उन्होंने बताया कि अधिकांश बूथों पर बीएलओ-बीएलए बैठकों का आयोजन किया जा चुका है जिससे राजनीतिक दलों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन गणना प्रपत्रों के संग्रह एवं डिजिटलीकरण का स्पष्ट लक्ष्य दिया गया है। सभी अधिकारी इन लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करें तथा शेष दिनों में अधिकतम प्रपत्र एकत्रित कर उनका समयबद्व डिजिटलीकरण सुनिश्चित करें ताकि अभियान को शत-प्रतिशत सफलता के साथ पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान की समीक्षा के दौरान विधानसभावार प्रगति, गणना प्रपत्र संग्रह की कार्यप्रणाली, फील्ड स्तर पर आ रही चुनौतियों तथा प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कम प्रगति वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए घर-घर संपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अभियान के अब केवल कुछ दिन शेष हैं। नागरिक 14 जुलाई तक प्रतीक्षा करने के बजाय 12 जुलाई अथवा आगामी शनिवार एवं रविवार तक ही अपने गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करा दें। यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो वह भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से भी प्राप्त एवं भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर गणना प्रपत्र जमा करना प्रत्येक पात्र मतदाता की जिम्मेदारी है तथा इससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया अधिक सुगम एवं प्रभावी बनेगी। इसके अतिरिक्त मतदाता किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में ADC अंजलि श्रोत्रिया, सीईओ परिषद शिखा, बडख़ल SDM त्रिलोक चंद, SDM डॉ. हनी बंसल, SDM भारद्वाज, हुड्डा एस्टेट EO अधिकारी नवीन कुमार, CTM अंकित कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

HPSC का आरोप, सरकार नहीं कर रही है निजी स्कूलों की मांगों पर कोई सुनवाई।

Metro Plus

विपुल गोयल ने छात्रावास में बच्चों के साथ खाना खा कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया

Metro Plus

जनता के दिल से भाजपा अब उतरती जा रही है: मनधीर सिंह मान

Metro Plus