Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से मिले सुमित गौड़, संगठन और राजनीतिक हालातों पर हुई चर्चा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 16 जुलाई: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजय दत्त से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और मौजूदा राजनैतिक हालातों को लेकर चर्चा की।

सुमित गौड़ ने कहा कि संजय दत्त के रूप में हरियाणा कांग्रेस को एक मेहनती, समर्पित और अनुभवी प्रभारी का नेतृत्व प्राप्त हुआ है और हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी और दिन-प्रतिदिन और अधिक मजबूत होकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस निश्चित रूप से नई ऊर्जा, नई दिशा और नई बुलंदियों की ओर अग्रसर होगी।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने सुमित गौड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बहुत ऊर्जावान और कांग्रेस के मजबूत स्तम्भ है, फरीदाबाद में वह जिस तरह से लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाते है और कांग्रेस को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन को मजबूत करने के उद्वेश्य से समूचे हरियाणा में वह दौरे शुरू करेंगे, जिसके पहले चरण में जुलाई से प्रत्येक जिले में जाकर कार्यकर्ताओं तक सीधे संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलाएंगे।

Related posts

कठुआ मामला 28 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई आरोपी बोला-नार्को टेस्ट के लिए तैयार

Metro Plus

द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपने क्लब व जिले का परचम लहराया

Metro Plus

लोगों को लूट से बचाने के लिए प्राईवेट हॉस्पिटलों के बाहर लगे इलाज की रेट लिस्ट, संजीव कौशल ने दिए आदेश।

Metro Plus