Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Dynasty International School में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित, नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 17 जुलाई: सैक्टर-28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का बहुप्रतीक्षित अलंकरण (इन्वेस्टिचर) समारोह विद्यालय के सभागार में अत्यंत गरिमामय उल्लासपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्वेश्य नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल का औपचारिक अलंकरण तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना था।

प्रधानाचार्य नितिन वर्मा और निदेशिका कल्पना वर्मा के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर ऐसी समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों का सशक्त विकास सुनिश्चित करती है।

इस समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन, गायत्री मंत्र तथा सामूहिक प्रार्थना से हुई। इसके उपरांत वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण स्वागत-गीत ने पूरे सभागार को भक्तिमय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण से आलोकित कर दिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय, वाइस हेड गर्ल, प्रिफेक्ट्स, हाउस कैप्टन्स और स्पोट्र्स कैप्टन्स का बैज अलंकरण एवं शपथ ग्रहण रहा। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय की परंपराओं, अनुशासन और मूल्यों की रक्षा करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कक्षा 10वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और लायंस ओलंपियाड पदक विजेताओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उनकी सफलता ने अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

उप-प्रधानाचार्या सुजाता ने अपने संबोधन में नेतृत्व, अनुशासन, ईमानदारी और सेवा-भाव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद को बधाई दी और उन्हें विनम्रता, समर्पण तथा निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात नव-निर्वाचित हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने भी अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुए इस समारोह ने विद्यालय की उस प्रतिबद्धता को दोहराया, जिसके तहत विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ नेतृत्व, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए तैयार किया जा रहा है। नव-निर्वाचित छात्र परिषद के लिए यह समारोह जिम्मेदारी और सेवा की नई यात्रा की शुरूआत साबित हुआ।

Related posts

भूपेन्द्र हुड्डा ही कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और APMC एक्ट की सिफारिशें करने के असली दोषी: धनखड़

Metro Plus

DLF के चेयरमैन के.पी. सिंह हो सकते है गिरफ्तार!

Metro Plus

सावित्री पॉलिटेक्निक में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

Metro Plus