Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Dynasty International विद्यालय में ज्ञान का विस्तार प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया

वर्किंग मॉडल, वैदिक गुरूकुल और लाइव सिंगिंग ने जीता सभी का दिल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 18 जुलाई: डायनेस्टी इंटरनेशनल विद्यालय में प्रधानाचार्य नितिन वर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन में ज्ञान का विस्तार (Knowledge Spectrum) नामक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्वेश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का विकास करना था।

प्रदर्शनी में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों से संबंधित अनेक आकर्षक और ज्ञानवर्धक वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और नवीन सोच का परिचय देते हुए विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों, सामाजिक संरचनाओं तथा ऐतिहासिक और भौगोलिक विषयों को मॉडल के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। इन मॉडलों ने आगंतुकों को ज्ञान के साथ-साथ विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लाइव सिंगिंग प्रस्तुति रही, जिसने पूरे वातावरण को संगीत और उत्साह से भर दिया। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में वैदिक गुरूकुल की झलकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने प्राचीन भारतीय शिक्षा-पद्धति, गुरू-शिष्य परंपरा, संस्कार, अनुशासन और भारतीय ज्ञान-परंपरा को सुंदर एवं जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य नितिन वर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विज्ञान, कला, संस्कृति, इतिहास और अनुभवों के माध्यम से ज्ञान का निरंतर विस्तार होता है। प्रधानाचार्य नितिन वर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें जिज्ञासा, रचनात्मकता और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।

यह प्रदर्शनी सह-संयोजिका एवं कुशल शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और बहुआयामी ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन रही तथा सभी के लिए एक अविस्मरणीय और ज्ञानवर्धक अनुभव सिद्ध हुई।

Related posts

लक्की सिंगला एडवोकेट ने सीएए एक्ट को समाज में पारदर्शिता लाने वाला एक्ट बताया।

Metro Plus

सुमित गौड़ ने किया कृष्णपाल गुर्जर तथा नरेन्द्र गुप्ता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए किया कटघरे में खड़ा!

Metro Plus

रोटरी क्लब संस्कार ने पुष्प व चन्दन से खेली होली, राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी भी दर्शायी गयी

Metro Plus