Metro Plus News
गुड़गांवफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

वाह री हरियाणा सरकार, SDM की तैनाती में जूनियर स्केल IAS और जूनियर स्केल HCS अधिकारियों का दर्जा सब एक समान! आखिर क्योंं?

2023 बैच के 7 IAS और 2023 बैच के 11 HCS अधिकारी एक समान SDM पद पर तैनाती
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Chandigarh, 18 जुलाई: हरियाणा में IAS और HCS अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उठे भी क्यों ना, जब इन अधिकारियों की तैनाती को लेकर गड़बड़ नजर आ रही हो और भेदभाव बरता जा रहा हो। जब एक ओर जूनियर स्केल IAS अधिकारियों को और दूसरी ओर उसी बैच के जूनियर स्केल HCS अधिकारियों को समान रूप से SDM जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाता है तो यह स्वाभाविक रूप से प्रशासनिक बहस का विषय बन जाता है कि क्या व्यवहारिक स्तर पर दोनों सेवाओं के जूनियर अधिकारियों को समान दर्जा देकर देखा जा रहा है।

बता दें कि हरियाणा सरकार की प्रशासनिक तैनाती व्यवस्था को लेकर एक रोचक किंतु महत्वपूर्ण स्थिति सामने आई है। वर्तमान में राज्य सरकार ने 2023 बैच के सात जूनियर स्केल भारतीय प्रशासनिक सेवा के IAS अधिकारियों और उसी वर्ष के 11 जूनियर स्केल हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) HCS-EB अधिकारियों को समान रूप से SDM के पदों पर तैनात कर रखा है। इस तैनाती ने प्रशासनिक हलकों में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या व्यवहारिक स्तर पर हरियाणा सरकार दोनों सेवाओं के जूनियर अधिकारियों को समान दर्जे का मान रही है।

वैसे तो IAS एक अखिल भारतीय सेवा है और उसका संवैधानिक एवं प्रशासनिक दर्जा HCS जैसी राज्य सिविल सेवा से उच्च है, फिर भी वर्तमान तैनाती व्यवस्था में दोनों सेवाओं के जूनियर अधिकारियों को समान पद पर कार्यरत रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में हरिसाणा के अंदर विभिन्न जिलों में 2023 बैच के सभी सात IAS अधिकारी-अंकिता पंवार (सांपला), अनिरूद्व यादव (नारनौल), अभिनव सिवाच (बहादुरगढ़), आकाश शर्मा (टोहाना), कनिका गोयल (अम्बाला कैंट), योगेश सैनी (महेंद्रगढ़) तथा रवि मीणा (झज्जर) वर्तमान में SDM के रूप में कार्यरत हैं।

वहीं दूसरी ओर 2023 बैच के 11 HCS अधिकारी-कुंवर आदित्य विक्रम (नूंह), गुरविंदर सिंह (पेहोवा), विपिन कुमार (महम), आशीष सांगवान (बाढड़़ा), अजय हुड्डा (कलायत), रमन गुप्ता (इंद्री), विश्वनाथ (जगाधरी), डॉ. हन्नी बंसल (फरीदाबाद), पारस भगोरिया (ऐलनाबाद), हरिराम (हथीन) तथा अंकित कुमार-2 (गोहाना ) भी SDM के पद पर तैनात हैं।

HCS कैडर निर्धारण आदेश से उठे नए सवाल:-
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एवं प्रशासनिक मामलों के जानकार हेमंत कुमार की मानें तो आज से 7 माह पूर्व दिसंबर, 2025 में हरियाणा सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी एचसीएस कैडर संख्या निर्धारण आदेश में SDM के पदों को सीनियर स्केल एवं सिलेक्शन ग्रेड के अधिकारियों के लिए दर्शाया गया है। इसका अर्थ यह है कि सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था के अनुसार कम से कम पांच वर्ष की सेवा पूरी करने वाले HCS अधिकारी ही SDM पद के लिए पात्र माने गए हैं।

यदि इस व्यवस्था को आधार माना जाए तो 2023 बैच के HCS अधिकारियों की न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा जनवरी 2028 में पूरी होगी, जिसके बाद ही वे नियमित रूप से SDM पद पर तैनाती के पात्र होंगे। इसके बावजूद वर्तमान में उन्हें तीन वर्ष की सेवा के भीतर ही उपमंडलों की जिम्मेदारी सौंपे जाने से प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्न उठ रहे हैं।

IAS अधिकारियों की सामान्य करियर प्रगति अलग:-
हेमंत ने स्पष्ट किया कि सीधी भर्ती से चयनित IAS अधिकारियों को सेवा के प्रारंभिक वर्षों में सामान्यत: SDM के रूप में नियुक्त किया जाता है। चार वर्ष बाद उन्हें सीनियर स्केल प्रदान किया जाता है, जिसके उपरांत वे अतिरिक्त उपायुक्त जैसे उच्च प्रशासनिक पदों पर तैनाती के पात्र बनते हैं।

तैनाती सरकार का अधिकार, पर प्रशासनिक सिद्वांत भी आवश्यक:-
हेमंत ने कहा कि इसमें कोई विवाद नहीं है कि IAS और HCS अधिकारियों की नियुक्ति, तैनाती एवं तबादलों का अधिकार राज्य सरकार, विशेष रूप से मुख्यमंत्री CM के पास है। यह सरकार का प्रशासनिक विवेकाधिकार है। किंतु उन्होंने कहा कि इस विवेकाधिकार का प्रयोग करते समय सेवा नियमों, कैडर संरचना और प्रशासनिक सिद्वांतों की समान रूप से अनुपालना भी आवश्यक है ताकि तैनाती संबंधी निर्णयों पर अनावश्यक प्रश्नचिह्न उत्पन्न न हों।

Related posts

डांस एकेडमी संचालकों ने एकेडमी खोलने को लेकर प्रदर्शन किया!

Metro Plus

कुंदन ग्लोबल स्कूल ने बड़ी धूमधाम से मनाया पहला वार्षिकोत्सव

Metro Plus

सरकार MSME सैक्टर को तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराए: मल्होत्रा

Metro Plus