Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव की दिशा में जिला परिषद सख्त, CEO शिखा ने की समीक्षा बैठक

ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर जिला परिषद का फोकस

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 5 अगस्त: ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था तथा नवीनतम नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के उद्वेश्य से मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पंचायत विभाग, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीईओ शिखा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता नियमों, अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रावधानों की नियमित निगरानी की जाए।

बैठक के दौरान नवीनतम अधिसूचित नियमों तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संबंध में दिए गए निर्देशों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सीईओ शिखा ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों तथा संबंधित अधिकारियों को इन प्रावधानों की जानकारी देना आवश्यक है, ताकि ग्रामीण स्तर पर इनकी प्रभावी पालना सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत अपने वार्ड क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की नियमित समीक्षा करे तथा यह सुनिश्चित करे कि कचरा संग्रहण, निस्तारण एवं सार्वजनिक स्थानों की सफाई निर्धारित मानकों के अनुसार हो। आवश्यकता होने पर संबंधित वार्ड प्रतिनिधियों को अलग से पत्र जारी कर जिम्मेदारियां स्पष्ट की जाएं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि पंचायत विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार आवश्यक अभिलेख, विवरण एवं रिपोर्ट समय पर जमा कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाए तथा आवश्यक होने पर संबंधित प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा ने कहा कि जिला परिषद का उद्वेश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों, वार्ड प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में बीडीपीओ अंशु डागर, XEN पीआर प्रवीण गोठवाल, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ डीपीएम एसबीएम उपेंद्र सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

25 अक्टूबर को दमा रोगियों के लिए महाऔषधि का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा: प्रदीप महापात्रा

Metro Plus

राज्यपाल ने शिक्षाविद् सुरेश चन्द्र को किया सम्मानित

Metro Plus

कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए मलिकों को करना होगा…?

Metro Plus