Metro Plus News
Uncategorized

गांव सोतई में 250 पौधों से बढ़ेगी हरियाली, रेड क्रॉस सोसायटी और विक्टोरा फाउंडेशन की पहल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 8 अगस्त: पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्वेश्य से जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद एवं विक्टोरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गांव सोतई में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 250 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में विक्टोरा फाउंडेशन के सीएसआर हेड अजय सोमवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद के उप अधीक्षक पुरूषोत्तम सैनी, पार्षद जसवंत पंवार एवं पर्यावरण प्रेमी मदन सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ज्योति नागपाल, सरोज सिंह, बाबा महेंद्र गिरि, महेश कुमार, धर्मवीर, राजकुमार, आदि का भी विशेष सहयोग रहा। सभी ने पौधारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में जिला रेड क्रॉस सोसायटी एवं विक्टोरा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा सामाजिक सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरंतर विभिन्न जनहितकारी एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आयोजित यह पौधारोपण अभियान आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा गांव सोतई एवं आसपास के क्षेत्र में हरित एवं स्वच्छ वातावरण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का आह्वान किया गया, ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

सरकार के पास ही नहीं हैं राज्यपाल, CM खट्टर सहित उनके मंत्रियों के नागरिकता प्रमाण पत्र NRC

Metro Plus

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में चुनौतियों और न्यायिक दृष्टिकोण पर विश्लेषण किया गया।

Metro Plus

फाइटिंग फिट प्लेनेट नामक फिटनेस सेन्टर में एक ही छत के नीचे दिए जाएंगे कई प्रकार के प्रशिक्षण।

Metro Plus