Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें फरीदाबाद के नागरिक: DC आयुष सिन्हा

तिरंगे के सम्मान में एकजुट हो फरीदाबाद, हर घर फहराएं राष्ट्रीय ध्वज

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 8 अगस्त: जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने जिला के नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। अभियान का उद्वेश्य प्रत्येक नागरिक को तिरंगे के साथ भावनात्मक रूप से जोडऩा तथा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है।

DC आयुष सिन्हा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-अभियान बनाने के लिए जिला के सभी नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक संस्थानों तथा विभिन्न संस्थाओं से भी अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे की अपील की।

उन्होंने कहा कि नागरिक अभियान के दौरान तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करें और सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रत्येक नागरिक के मन में होनी चाहिए तथा हर घर तिरंगा अभियान इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

डीसी आयुष सिन्हा ने फरीदाबाद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में पूरे उत्साह एवं गर्व के साथ सहभागी बनें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दें।

Related posts

निकिता मर्डर केस अब कोर्ट के पाले में, SIT ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट।

Metro Plus

अशोक लीलैंड के अधिकृत शोरूम जनरेटर एड्स का हुआ उद्वघाटन

Metro Plus

BLO घर-घर जाकर नागरिकों को गणना प्रपत्र समय पर जमा करने के लिए प्रेरित करें: आयुष सिन्हा

Metro Plus