Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति का प्रतीक है: शालिनी चोपड़ा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 9 अगस्त:
कांग्रेसी नेत्री शालिनी चोपड़ा ने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। शालिनी चोपड़ा सेक्टर-16 स्थित आशीर्वाद गार्डन में राखी बैंसला और शशि भाटी द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही थी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर महिलाओं ने तीज के पारंपरिक रंग में रंगते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के बीच आपसी मेल-जोल, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

अंत में कांग्रेसी नेत्री शालिनी चोपड़ा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राखी बैंसला एवं शशि भाटी सहित सभी आयोजकों और उपस्थित महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और तीज महोत्सव का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर शालिनी चोपड़ा ने आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया ।

Related posts

कबड्डी प्रतियोगिता में A.P Sr. Sec. School पहले स्थान पर व Fogaat School दूसरे स्थान पर रहा

Metro Plus

सैक्टर- 46 मार्किट में सुलभ शौचालय शुरू न होने से महिला दुकानदार व ग्राहक परेशान

Metro Plus

जिले में कोरोना वायरस के आज 1030 मामले पॉजिटिव आए

Metro Plus