Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, तिरंगा रैली ने बांधा समां

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 14 अगस्त: सरस्वती शिशु सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। तिगांव थाना क्षेत्र के एसएचओ रणवीर सिंह और तिगांव अधाना के सरपंच वेद प्रकाश मुख्य अतिथि रहे।

विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा तीसरी के छात्रों ने मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन नामक गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया तो कक्षा पांचवी और सातवीं के छात्रों ने देशभक्ति पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटकों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों के जोश और अनुशासन को देखकर अभिभावक भी गर्वित हुए।

इस अवसर पर विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली भी निकाली गई। छात्र हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चले। रैली का उद्वेश्य युवाओं में देशभक्ति और एकता का भाव जगाना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही 1906 से 1947 तक राष्ट्रीय ध्वज की गाथा नामक एक विशेष चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को तिरंगे के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम की कहानी दिखाई गई। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सभी छात्रों ने मिलकर वंदे मातरम् गीत गया।

विद्यालय के प्राचार्य महेश भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए काम करना चाहिए तथा देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

विद्यालय के संस्थापक वाई.के. महेश्वरी ने छात्रों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम और देश की एकता-अखंडता के संकल्प के साथ हुआ।

Related posts

फरीदाबाद में विकास का रोडमैप तैयार, बिजली-पानी और कनेक्टिविटी पर विशेष जोर: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

हरियाणा में राज्य सुरक्षा आयोग और पुलिस स्थापना कमेटी का गठन 7 वर्षो बाद भी लंबित!

Metro Plus

रोटरी क्लब तथा कुंदन वैली स्कूल ने हरित फरीदाबाद अभियान के तहत किया पौधारोपण

Metro Plus