Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

SDM त्रिलोक चंद के नेतृत्व में बडख़ल में निकली शानदार तिरंगा यात्रा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 13 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। जिला प्रशासन की ओर से आमजन को अभियान से जुडऩे और अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज बडख़ल विधान सभा क्षेत्र में एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो होकर गुजरी।

SDM बडख़ल त्रिलोक चंद ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्वेश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

SDM बडख़ल त्रिलोक चंद ने आमजन से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रकट करें। उन्होंने आम नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। जिले के युवाओं से भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related posts

निगमायुक्त यशपाल की अपील, गीला व सूखा कचरा अलग-अलग इकटठा करें।

Metro Plus

विधायक बनने के लिए पहले दिन कोई भी नहीं आया नामांकन भरने, अधिकारी खाली बैठे रहे।

Metro Plus

FMS का 10वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा

Metro Plus