Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

देशभक्ति के रंग में रंगा SRS स्कूल, विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन

SRS स्कूल में रोहताश चौधरी का प्रेरणादायक संबोधन, विद्यार्थियों को दिया उत्कृष्टता का संदेश

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 16 अगस्त: SRS इंटरनेशनल स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के साथ आयोजित स्कॉलर्स बैज समारोह ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुश-अप मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध रोहताश चौधरी रहे। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डॉयरेक्टर विनय गोयल, स्कूल मैनेजर तेज प्रकाश पांडेय, डॉयरेक्टर मयंक जिंदल, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महोदय ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया गया।

कार्यक्रम की थीम दास्तान-ए-झांसी: खूब लड़ी मर्दानी रही। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने संगीतमय प्रस्तुतियों और एसआरएस बैंड द्वारा शानदार देशभक्ति प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान 10वीं से 12वीं तक के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कॉलर्स बैज प्रदान कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान किया गया। साथ ही, कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सीबीएसई बोर्ड टॉपर्स को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की शानदार नाट्य प्रस्तुति दास्तान-ए-झांसी: खूब लड़ी मर्दानी रही। जिसमें विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस, वीरता और राष्ट्रप्रेम को नृत्य नाटिका के द्वारा प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि रोहताश चौधरी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान तथा जय हिंद और वंदे मातरम् के जोशीले नारों के साथ हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और उत्कृष्टता की भावना को और मजबूत किया तथा यह अवसर सभी के लिए यादगार बन गया।

Related posts

बेटे अंकित अमर की याद में उसका जन्मदिवस देखो अनिता प्रेम अमर परिवार ने Inner Wheel क्लब के बैनर तले कैसे मनाया?

Metro Plus

प्रवासी मजदूरों की शिकायतों का दूर करने में फरीदाबाद पूरे देश में प्रथम।

Metro Plus

विश्व साक्षरता दिवस पर हॉमर्टन स्कूल के छात्रों ने गरीब छात्रों को दिया ज्ञान

Metro Plus