Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Vidyasagar International School में लोकतंत्र की पाठशाला, विद्यार्थियों ने वोटिंग से चुने हेड बॉय-हेड गर्ल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 16 अगस्त: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सैक्टर-2 शाखा में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करना था।

इस बार स्कूल ने एक अनूठी पहल करते हुए हेड बॉय, हेड गर्ल और सभी हाउस कैप्टन का चुनाव पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके से वोटिंग के माध्यम से कराया। सभी छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधियों को चुना। वोट डालने से पहले सभी बच्चों को चुनाव प्रक्रिया की विशेष ट्रेनिंग दी गई, ताकि वे समझ सकें कि सही उम्मीदवार का चयन कैसे किया जाता है और एक-एक वोट का क्या महत्व होता है। शिक्षकों ने बताया कि इसका उद्वेश्य बच्चों को भविष्य के लिए जागरूक नागरिक बनाना, जो बड़े होकर देश के चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

चुनाव परिणाम में कक्षा 10वीं के प्रतीक को हेड बॉय और कक्षा 10वीं-बी की कशिश को हेड गर्ल के रूप में चुना गया। दोनों ने भारी मतों से जीत हासिल की। वहीं चारों हाउस के कैप्टन भी घोषित किए गए। महानदी हाउस की कैप्टन कक्षा 9वीं-B की आशी, कृष्णा हाउस की कैप्टन 9वीं-बी की गीतांजलि, यमुना हाउस की कैप्टन 9वीं-A की ख्याति और गंगा हाउस की कैप्टन 9वीं-ए की रुश्वी बनीं। वहीं स्पोट्र्स के क्षेत्र में कक्षा 10वीं-B के लक्ष्य को स्पोट्र्स कैप्टन (बॉयज) और कक्षा 10वीं-A की तनुल को स्पोट्र्स कैप्टन (गल्र्स) चुना गया।

कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, डॉयरेक्टर सुनीता यादव प्रिंसिपल श्वेता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर प्रिंसिपल श्वेता ने कहा कि पद मिलना बड़ी बात नहीं, बल्कि उस पद की जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाना बड़ी बात है। डॉयरेक्टर सुनीता यादव ने सभी विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जो संस्कार और लोकतांत्रिक शिक्षा वे यहां से सीख रहे हैं, उसे वे जीवन भर आगे बढ़ाएं और अन्य बच्चों को भी मोटिवेट करें।

Related posts

Haryana Education Minister presented a demand charter by Government Aided Private School

Metro Plus

रोटरी क्लब NIT ने की महिलाओं को सैनिटरी, नैपकिन एवं हेल्थ किट्स वितरित।

Metro Plus

जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी जांच शिविर का आयोजन किया।

Metro Plus