Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Dynasty International School में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 16 अगस्त: सैक्टर-28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका कल्पना वर्मा एवं नितिन वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कल्पना वर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने तथा देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नितिन वर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, मेहनत और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।

Related posts

शहीद चन्द्रशेखर आजाद हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus

मनमोहन की चुनावी सभा में कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाने साधे

Metro Plus

सावधान, सड़कों पर कूड़ा फैलाने वाले बाज आए वरना खैर नहीं!

Metro Plus