Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

निगमायुक्त यशेंद्र सिंह ने महापौर से मुलाकात कर विकास कार्यों पर की चर्चा!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 18 अगस्त:
नवनियुक्त निगमायुक्त यशेंद्र सिंह ने सोमवार को अपना कार्यभार संभालने के आज मंगलवार को महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी के कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने श्री यशेंद्र सिंह को फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त के रूप में नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान महापौर और निगम आयुक्त के बीच फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं तथा शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

महापौर ने निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से शहर के विकास को और अधिक गति दी जा सकती है।

निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने भी शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने महापौर को निगम प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क, सीवर, पेयजल, जलभराव सहित विभिन्न विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

Related posts

हरियाणा की तर्ज पर दिल्ली भी भाजपा के पक्ष में लिखेगी इतिहास: बीरेन्द्र सिंह

Metro Plus

दुकानदार जो पुराने मोबाईल खरीदते व बेचते हैं हो जाए सावधान! जानें क्यों?

Metro Plus

एडवोकेट जितेंद्र सिंगला पुनः बनाये गए अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ के प्रधान

Metro Plus