युवा शक्ति भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत: अक्षित दहिया
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 19 अगस्त: भारतीय जनता युवा मोर्चा, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के फरीदाबाद आगमन पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय अटल कमल सैक्टर-15 में उनका भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
अक्षित दहिया के कार्यालय पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों की गूंज और जोशीले नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। स्वागत समारोह को विशेष और यादगार बनाने के लिए जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई, वहीं क्रेन की सहायता से प्रदेश अध्यक्ष को विशाल फूलों की माला पहनाई गई। पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरा परिसर जोश और उमंग से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, भाजयुमो जिला प्रभारी नारायण भड़ाना, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, जिला महामंत्री रजनीश सिंह एवं अवतार चंडिला सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का फरीदाबाद आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि युवा शक्ति भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का युवा मोर्चा पूरी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है।
भाजयुमो जिला प्रभारी नारायण भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद के युवा कार्यकर्ता संगठन के प्रत्येक अभियान और कार्यक्रम को पूरी ताकत एवं समर्पण के साथ सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का मार्गदर्शन युवा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का स्वागत करते हुए कहा कि फरीदाबाद की धरती पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करना हम सभी युवा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। उनके मार्गदर्शन से फरीदाबाद के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत करने की नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा केवल युवाओं का संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। फरीदाबाद का युवा मोर्चा बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।
सचिन ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। हमारा प्रयास है कि फरीदाबाद के अधिक से अधिक युवा संगठन से जुड़ें और समाजसेवा, राष्ट्रसेवा तथा जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हरियाणा का युवा मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। फरीदाबाद का प्रत्येक युवा कार्यकर्ता संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए आगामी सभी अभियानों और कार्यक्रमों को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोडऩे तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने फरीदाबाद के युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में भाजयुमो जिला महामंत्री रजनीश सिंह एवं अवतार चंडिला ने प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला प्रभारी नारायण भड़ाना, जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर सहित सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।









