Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Vidyasagar International School के इशांत सोलंकी ने नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, नेशनल के लिए क्वालीफाई

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 24 अगस्त: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौड़ा ब्रांच के कक्षा 9वीं के होनहार छात्र इशांत सोलंकी ने 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप ऑफ इंडिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता, शिक्षकों का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों, शिक्षकों और साथी विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।

देहरादून में आयोजित 45वीं North Zone Shooting Championship of India में इशांत सोलंकी ने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग (Individual) में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में इशांत ने अपने शानदार प्रदर्शन, काग्रता, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर जीत हासिल की और अब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। प्रतियोगिता का आयोजन 17 अगस्त से 2 सितंबर तक किया जा रहा है।

यह प्रतिष्ठित शूटिंग चैंपियनशिप National Rifle Association of India (NRAI) के तत्वावधान में आयोजित की जाती है। नॉर्थ जोन स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद अब इशांत दिसंबर में आयोजित होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इशांत अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

इशांत की सफलता पर विद्यालय चेयरमैन धर्मपाल यादव ने उन्हें और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल इशांत की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता के सहयोग, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और उनकी स्वयं की लगन एवं अनुशासन का भी प्रमाण है। साथ ही, इस उपलब्धि में उनके माता-पिता के सहयोग और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भागीदारी उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इशांत सोलंकी की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। यह सफलता संदेश देती है कि मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी विद्यार्थी अपने सपनों को सफलता में बदल सकता है।

Vidyasagar International School परिवार इशांत को नेशनल चैंपियनशिप के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं फरीदाबाद का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Related posts

ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लिया किड्जेनिया की विशेष ऐक्टिविटी में हिस्सा

Metro Plus

सरकारी जमीन से अतिक्रमण और सरकारी जमीन पर डाली हुई सामग्री हटाएं, नहीं तो होगी नीलामी: धीरेंद्र खडग़टा

Metro Plus

लोगों को फिर लगेगा महंगाई का झटका, 80 रुपए के पार जा सकता है पैट्रोल

Metro Plus