Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली।

Metro Plus से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
Greater Faridabad, 26 अगस्त:
दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-88 में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन टीएस दलाल रहे जबकि विद्यालय के निदेशक प्रयास दलाल, प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद, खेल एवं अनुशासन समिति के पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई तथा बैज एवं सैश प्रदान कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

लक्षिता कृष्णानी को विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष, आयुषी को उपाध्यक्ष, यश बंसल को हेड बॉय तथा यशिका त्रिवेदी को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। तनमय जांगड़ा एवं प्रेक्षा ने क्रमश: वाईस हेड बॉय एवं वाईस हेड गर्ल का दायित्व संभाला।

विद्यालय के चारों सदनों के नेतृत्व की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों को सौंपी गई। चेनाब सदन की कप्तान राशि त्रिपाठी एवं उप-कप्तान सानवी निर्बान, झेलम सदन की कप्तान आरूषि भारद्वाज एवं उप-कप्तान आराध्या शर्मा, रावी सदन की कप्तान खुशी शर्मा एवं उप-कप्तान मोक्षिका शर्मा तथा सतलुज सदन की कप्तान टिया अग्रवाल एवं उप-कप्तान प्रिशा राव नियुक्त हुईं।

मुख्य अतिथि टीएस दलाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व किसी पद का नाम नहीं बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा की भावना का नाम है। सच्चा नेता स्वयं आगे बढऩे के साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाता है।

वहीं विद्यालय के निदेशक प्रयास दलाल ने कहा कि आज विद्यार्थियों को केवल पद नहीं बल्कि विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने आचरण, मेहनत और सकारात्मक सोच से वे विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।

समारोह ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। विद्यालय परिवार ने सभी नव-नियुक्त छात्र नेताओं को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

पीपल बाबा ने हॉमर्टन ग्रामर स्कूली छात्रों को किया पेड़ों के प्रति आगाह

Metro Plus

MLA की सिफारिश पर करोड़ों की सरकारी जमीन पर होता अवैध कब्जा व निर्माण, तोड़फोड़ विभाग मौन!

Metro Plus

साईंधाम मंदिर के सिलाई सैन्टर में सिलाई सीखने वाली महिलाओं का सर्टिफिकेट वितरित किए डिप्लोमा

Metro Plus