Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Vidyasagar International के ऋषभ पाल का विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad, 1 सितंबर: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौंडा ब्रांच के कक्षा 12वीं के होनहार छात्र ऋषभ पाल का विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की जूनियर कैटेगरी के लिए चयन होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पाल और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

CM ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाडिय़ों की ऐसी उपलब्धियां हरियाणा के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने ऋषभ को भविष्य में भी इसी तरह निरंतर मेहनत करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

ऋषभ पाल इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर चुका है। चीन में आयोजित एशिया पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की सब-जूनियर कैटेगरी में ऋषभ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 180 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके अतिरिक्त वर्ष 2022 से 2026 तक लगातार नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की सब-जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर उसने अपनी निरंतरता और प्रतिभा का परिचय दिया है।

अब ऋषभ पाल का चयन जूनियर कैटेगरी की वल्र्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो उसके खेल करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री द्वारा ऋषभ के माता-पिता को भी विशेष रूप से बुलाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने ऋषभ की सफलता में उसके परिवार के योगदान की सराहना की और युवा खिलाडि़य़ों को आगे बढ़ाने में अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर CM ने विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, घरौंडा ब्रांच के प्रबंधन द्वारा ऋषभ को खेलों के क्षेत्र में निरंतर दिए जा रहे सहयोग और प्रोत्साहन की भी सराहना की। स्कूल चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढऩे के लिए हरसंभव मंच और सहयोग प्रदान किया जाता है।

स्कूल डॉयरेक्टर दीपक यादव ने ऋषभ पाल, उसके माता-पिता, कोच और समस्त विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऋषभ विश्व मंच पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएगा।

Related posts

DHBVN: बिजली समस्या से जुझ रहे उद्योगपतियों ने XEN पर निकाली भड़ास?

Metro Plus

परमजीत चावला बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित

Metro Plus

MCF: सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं, मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए: यशपाल यादव

Metro Plus