Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जन्माष्टमी पर दर्जनों धार्मिक स्थलों पर पहुंचे मंत्री राजेश नागर, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और कर्म की प्रेरणा देता है: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad, 5 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री राजेश नागर ने सैक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में विशेष रूप से पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म और कर्म का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में सत्य, न्याय, कर्तव्य और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया। गीता के माध्यम से उन्होंने पूरी मानवता को कर्म करते रहने और फल की चिंता न करने का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि हम भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने दैनिक जीवन में भी उतारें।

उन्होंने कहा कि भक्ति और आराधना के साथ सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और भारतीय संस्कारों को मजबूत करना भी हमारी जिम्मेदारी है। हमारी संस्कृति और संस्कार हमारी पहचान हैं। हमें अपने बच्चों और युवा पीढ़ी को भी अपनी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोडऩा चाहिए, ताकि आने वाली पीढिय़ां अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ी रहें।

जन्माष्टमी के अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने सिद्धदाता आश्रम, परमहंस नंगली दिव्यधाम आश्रम, रामकृष्ण मंदिर सैक्टर-19, कृष्णधाम मंदिर भूपानी, बांकेबिहारी मंदिर एनआईटी, शिव शक्ति मंदिर सैक्टर-28, गांव अरूआ, ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र अशोका एन्क्लेव, डीडीए ग्राउंड सैक्टर-10 द्वारका दिल्ली, सैक्टर-76, वाई-ब्लॉक सैक्टर-76, सैक्टर-21डी, गांव मवई, हैबिटेट सैक्टर-78, रघुनाथ मंदिर सैक्टर-28 तथा सैक्टर-3 कंयुनिटी सेंटर सहित अनेक स्थानों पर आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव और कीर्तन कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related posts

सावित्री पॉलीटेक्निक फॉर वूमेन में पहली बार मनाया गणतंत्र दिवस, विधायक सीमा त्रिखा ने किया ध्वजारोहण

Metro Plus

अंडरपास से सिद्धदाता आश्रम रोड़ तक बनेगी हाईटेक सड़क, जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

एडवांस्ड एजूकेशनल इंस्ट्रीट्यूटशन में दो-दिवसीय सेमिनार का समापन

Metro Plus