Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

सरकार के तुगलकी आदेशों के खिलाफ LPG डिस्ट्रीब्यूटर लामबंद, 26 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर धरने में शामिल होंगे!

LPG वितरकों के सम्मेलन में लिया फैसला, नहीं मानी सरकार तो हड़ताल पर जाएंगे
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 29 सितंबर:
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (I) द्वारा 26 अक्टूबर को जंतर मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में हरियाणा के वितरक शामिल होंगे। यह फैसला LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (I) द्वारा आज फरीदाबाद के होटल महालक्ष्मी में आयोजित LPG वितरकों के सम्मेलन में लिया गया। सम्मेलन में दिल्ली, फरीदाबाद, रोहतक, पानीपत, भिवानी, सोनीपत, समालखा मेवात, गाजियाबाद, फरीदकोट/मोंगा (PB) एवं आसपास के तीनों आयल कंपनियां IOC,, BPC, HPC के वितरक शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. धनोतिया, गुरपाल सिंह मान, फरीदाबाद से आशुतोष गर्ग, नीरज आहूजा, सुमित गौड़, अशोक मंगला विशेष रूप से शामिल थे।

इस सम्मेलन में सभी वितरकों द्वारा 26 अक्टूबर को जंतर मंतर नई दिल्ली में आयोजित धरना एवं प्रदर्शन के संबंध में निर्णय लिया गया है कि सभी तीनों Oil कंपनियां के न्यू गैस कनेक्शन खोले जाए, अडानी को महत्व देकर जनता तथा डीलर्स के जेब पर डाका डालना बंद करे। LPG वितरक, होम डिलीवरी एवं प्रशासकीय शुल्क में 75 रुपए की वृद्धि, PNG की अनिवार्यता को तत्काल समाप्त करने के विरुद्ध संघर्ष जारी रखा जाएगा।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि 26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल शांति प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में पूरे देश से LPG गैस डीलर्स शामिल होंगे, अगर इस प्रदर्शन से सरकार नहीं मानी तो हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाएंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए 24 मार्च को आदेश जारी किया है कि जिस क्षेत्र में पीएनजी पाइपलाइन उपलब्ध रहेगी, उस क्षेत्र के एलपीजी उपभोक्ताओं की एलपीजी रिफिल आपूर्ति बंद कर दी जाएगी, यह उपभोक्ताओं के मौलिक अधिकारों का हनन है, और पूरी योजना प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई गई है। सभी एलपीजी वितरक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई)द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी मांगों को बुलंद करेंगे।

Related posts

बीके हाई स्कूल के छात्रों ने वार्षिकोत्सव समारोह में जमकर धमाल मचाया

Metro Plus

व्यापारी सतीश गोयल के आत्महत्या मामले में आरोपी फाईनेंसरों को बचाने के प्रयास तेज

Metro Plus

Rotary: DGND चुनावों के लिए कार्यवाही शुरू, डिस्ट्रिक गवर्नर ने बॉयोडाटा किए फ्लोट।

Metro Plus